लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
11 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी यूपी के लिए इस दिन कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
12 सितंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों — पूर्वी और पश्चिमी यूपी — में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 13 और 14 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, 15 सितंबर को प्रदेश में व्यापक रूप से भारी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा श्रावस्ती, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और ललितपुर में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून द्रोणी उत्तर की ओर खिसक गई है, जिससे यूपी के तराई इलाके में अच्छी बारिश हो सकती है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से उठा निम्नदाब क्षेत्र मध्य भारत से होकर दक्षिणी राजस्थान पर सक्रिय है। ऐसे में नेपाल सीमा से सटे जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026