ताज प्रेस क्लब आगरा

ताज प्रेस क्लब आगरा में मकर संक्रांति उत्सव की धूम, जबर्दस्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देखें तस्वीरें

REGIONAL

स्वादिष्ट खिचड़ी, मंगौड़ा और पकौड़ों को आनंद लिया, एडीएम, एसडीएम और पत्रकारों ने कलाकारों को नकद इनाम दिया

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. ताज प्रेस क्लब आगरा में मकर संक्रांति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान और कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। सभी ने स्वादिष्ट खिचड़ी, मंगौड़ा और पकौड़ों को आनंद लिया।

किसने क्या कहा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिश्र के कुशल संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अपर नगर आयुक्त डॉ. अश्वनी कुमार और ताज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. अश्वनी कुमार ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंने ताज प्रेस क्लब का आद्योपांत निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ताजमहल अभय सिंह ने मकर संक्रांति की महत्ता बताई। उन्होंने पत्रकारों को छुपा रुस्तम बताते हुए कहा कि वे बड़ी मेहनत से समाचारों का संकलन करते हैं। पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति को लोहड़ी, पोंगल भी कहा जाता है। लोहड़ी का मतलब है लकड़ी, उपला और रेवड़ी। अध्यक्ष सुनयन शर्मा ने कहा कि ताज प्रेस क्लब में इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे। उपाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों पर बृज भाषा में छंद सुनाए। आदर्श नंदन गुप्त ने राम पर कविता सुनाई।

ताज प्रेस क्लब आगरा
कलाकारों को पुरस्कृत करते बाएं से महासचिव केपी सिंह, एसडीएम अभय सिंह, एडीएम सुशीला अग्रवाल, अध्यक्ष सुनयन शर्मा।

शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

स्लम स्टार संस्था के एम.डी. देवराज राजपूत के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सबसे पहले गणेश वंदना की धमाकेदार प्रस्तुति हुई। इसके बाद हम राम को लाए हैं.. भजन पर की गई प्रस्तुति ने हर किसी को सराहा। ये बच्चे झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं और कोई अवसर नहीं देता है। देव राजपूत ने इन्हें डांस स्टार बनाने का प्रण किया है। बच्चों की प्रस्तुतियां से खुश होकर अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति सुशीला अग्रवाल, उप जिलाधिकारी ताजमहल अभय सिंह, ताज प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र गोस्वामी, दिलीप सुराना, मधु सिंह ने नकद पुरस्कार प्रदान किया।

पूर्व अध्यक्षों का सम्मान

ताज प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना, गजेन्द्र यादव और अनिल शर्मा का सम्मान किया गया। साथ ही एडीएम सुशीला अग्रवाल, एसडीएम अभय सिंह, स्वच्छता निरीक्षक गंभीर सिंह,  उपाध्यक्ष द्वय डॉ. भानु प्रताप सिंह, अनुपम चतुर्वेदी, हेमेंद्र चतुर्वेदी, जतिन श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद सुषमा जैन आदि का सम्मान किया।

डॉ. भानु प्रताप सिंह
ताज प्रेस क्लब के निरीक्षण के दौरान बाएं से डॉ. भानु प्रताप सिंह, अनिल शर्मा, मनोज मिश्र, विनोद बंसल, अपर नगर आयुक्त डॉ. अश्वनी कुमार, सुनयन शर्मा और केपी सिंह।

इन कलाकारों का हुआ सम्मान

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले यशवी, कल्पना, सोनम, प्रीति, शांत, नीरज, देव सोनी, किरन, और संध्या को उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान एडीएम सुशीला अग्रवाल, एसडीएम अभय सिंह, ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनयन शर्मा, महासचिव केपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिश्र ने दिया।

दिवंगत पत्रकार व परिजनों के निधन पर श्रद्धांजलि

दिवंगत पत्रकार रमाशंकर शर्मा, ताज प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मनोज मित्तल की धर्मपत्नी अनीता मित्तल, राजेश दुबे के पिता जी ओम प्रकाश दुबे, रमेश सिंह की माता जी ललिता सिंह, इकबाल सिंह की माताजी कुलदीप कौर, धर्मेंद्र सिंह के पिता जी, मनीष शर्मा की माता जी, धर्मेन्द्र त्यागी की माताजी और अनुराग रावत के पिता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Taj press club
कार्यक्रम में उपस्थित महानुभाव।

उल्लेखनीय उपस्थिति

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे,  विनोद बंसल, ताज प्रेस क्लब के महासचिव केपी सिंह, सचिव पवन तिवारी, संदीप जैन, मनोज गोयल, अरविंद शर्मा गुड्डू, असलम सलीमी, मधु सिंह, दिलीप सुराना, वीरेंद्र गोस्वामी, पायल कटियार, पवन तिवारी, मोहन चौधरी, राकेश सिंह, अनिल शर्मा, देशदीपक तिवारीआदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh