एक्सिस बैंक ने बुधवार को एक बड़ा करार करते हुए सिटी बैंक के भारतीय कारोबार को खरीद लिया है। यह पूरा सौदा 1.6 अरब डॉलर में हुआ है। यहां बता दें कि ये पूरी तरह से कैश डील है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सिस बैंक ने जो कारोबार खरीदा है, उसमें सिटी ग्रुप के क्रेडिट कार्ड, वेल्थ मैनेजमेंट, लोन और रिटेल बैंकिंग से जुड़ा कारोबार शामिल है।
बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस सौदे के बाद हालांकि, सिटी ग्रुप भारत के इंस्टीट्यूशन क्लाइंट के साथ अपनी सेवाओं को जारी रखेगा। इस डील के बाद सिटी बैंक के कर्मचारियों को एक्सिस बैंक में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि देश में 3500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। गौरतलब है कि सिटी बैंक ने बीते साल अप्रैल महीने में भारत में अपने उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार से बाहर जाने की घोषणा की थी।
-एजेंसियां
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026
- लखनऊ में गूंजी ‘हर आखिरी लड़की’ की आवाज: CII में पुस्तक विमोचन के साथ बालिका शिक्षा पर मंथन, रमन मैग्सेसे विजेता सफीना हुसैन ने साझा किया विजन - February 24, 2026