मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने समर सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। नवंबर में सबसे पहले पाकिस्तान की टीम 6 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इसके बाद नवंबर के आखिरी में भारतीय टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी।
रोहित एंड कंपनी को 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट खेलना है। इसके बाद एडिलेड में दूसरा टेस्ट डे-नाइट में खेला जाएगा। ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में बाकी बचे हुए मैच खेले जाएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम से पहले पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के दौरा करेगी, जहां उन्हें 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला वनडे मुकाबला 4 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। इसके बाद एडिलेड और पर्थ में बचे हुए दोनों मैच होंगे। टी20 सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन में होगा और दूसरा सिडनी फिर तीसरा होबार्ट में खेला जाएगा। इस सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान सीरीज का पूरा कार्यक्रम
4 नवंबर 2024: पहला वनडे, मेलबर्न
8 नवंबर 2024: दूसरा वनडे, एडिलेड
10 नवंबर 2024: तीसरा वनडे, पर्थ
14 नवंबर 2024: पहला टी20, ब्रिसबेन
16 नवंबर 2024: दूसरा टी20, सिडनी
18 नवंबर 2024: तीसरा टी20, होबार्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम
22-26 नवंबर 2024: पहला टेस्ट, पर्थ
06-10 दिसंबर 2024: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
14-18 दिसंबर 2024: तीसरा टेस्ट, ब्रिसबेन
26-30 दिसंबर 2024: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
03-07 जनवरी 2025: पांचवा टेस्ट, सिडनी
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026