बस्ती।(राहिल खान) थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र की रहने वाली महिला परिजनों की हैवानियत का शिकार होते-होते बच गई।
पीड़िता ने बताया कि 5 जुलाई की रात करीब 8 बजे पीड़िता के घर पर सुशील कुमार, सुनील कुमार, शिव कुमार, रेनू और माया देवी ने जबरन घुसकर खाना बनाने को कहा। जब पीड़िता ने मना किया कि घर में कुछ सामान नहीं है, जिस पर गुस्से में आकर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की।
सुशील कुमार ने ललकार कर सभी से कहा कि “इसको मार डालो”, जिसके बाद गले में दुपट्टा कसकर हत्या की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर बच्चों ने हस्तक्षेप किया, साथ ही गांव के एक आदमी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने कैली अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026