भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में सिल्वर मेडल हासिल किया है. नीरज चोपड़ा ने छठे प्रयास में 88.36 मीटर का थ्रो किया और दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे.
दोहा डायमंड लीग का गोल्ड चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच को मिला. वाडलेच ने 88.38 मीटर का थ्रो किया और इवेंट में पहला स्थान हासिल किया. नीरज चोपड़ा पहले पांच प्रयास तक अधिकतम 86.18 मीटर का थ्रो ही स्कोर कर पाए थे लेकिन आख़िरी प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 88.36 का थ्रो स्कोर कर सिल्वर मेडल जीत लिया.
भारत के किशोर जेना ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया. लेकिन वो 76.31 मीटर का थ्रो ही स्कोर कर पाए और नौवें स्थान पर रहे.
नीरज चोपड़ा हालांकि इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026