Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India. आस्था भक्त मण्डल द्वारा 18वां विशाल भगवती जागरण फाटक सूरजभान, बेलनगंज, आगरा पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर माता रानी के विशाल भवन में विराजित जगत जननी माँ भगवती के छप्पन भोग व भव्य फूल बंगला सजाया गया। पूरे क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सजावट की गयी। जागरण का शुभारम्भ विजय शिवहरे एमएलसी ने माता की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।
मण्डल के संस्थापक राजू भगत जी, अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, अनुराग चतुर्वेदी पार्षद, दीपक खरे, दीपक ढल पूर्व पार्षद, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, संजय बंसल, अनिल खंडेलवाल ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर भक्त मण्डल द्वारा श्री मनोज शर्मा ‘टी-सीरीज’ का सम्मान तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

भगवती जागरण में भजन गायक मनोज शर्मा (ग्वालियर), रितिका जैन (कानपुर), संदीप राणा (अलीगढ़), संजय काला (आगरा) द्वारा द्वारा माँ भगवती की भेंटों का गुणगान किया गया। माँ भगवती व खाटू श्याम भजनों के माध्यम से भक्तों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। शेर पर सवार होकर आ जा शेरों वाली माँ, जागरण की रात माँ तुमको आना पड़ेगा, माँ की ममता के खजाने का कोई मोल नहीं, तेरे जीवन में खुशियां तमाम आयेगी ले ले माँ की दुआऐ तेरे काम आयेंगी, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा, कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैन नजर ना लग जाए.. भेंटों पर भक्तों ने करतल ध्वनि के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
हजारों की संख्या में भक्तों से भरे हुए पांडाल में सभी भक्त टी-सीरीज के गायक मनोज शर्मा की झलक पाने के लिए लालायित थे। मध्य रात्रि को जैसे ही मनोज शर्मा भव्य मंच पर आये तो माँ भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू के अनुसार 19 नवम्बर को माता रानी के मण्डारे का आयोजन किया गया। संस्थापक राजू भगत, अध्यक्ष राजकुमार, पंडित सुरेंद्र भारद्वाज गुरुजी, राकेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजू, दीपक खरे (पूर्व पार्षद), दीपक ढल (पूर्व पार्षद), कोषाध्यक्ष संजय बसल, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, उपाध्यक्ष अनिल खण्डेवाल, मुकुल जमदग्नि, सनी गोयल, विद्युत अग्रवाल, मनोज गुप्ता संजीव माधव, अनिल वर्मा, हरीश ठाकुर आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली।
- आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: सील किए गए कॉम्प्लेक्स में फिर शुरू हुआ निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं रुकी अवैध इमारत - November 4, 2026
- Agra News: शादी के 15 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी, टीकाकरण के बाद बिगड़ी तबीयत से बुझ गया घर का चिराग: परिवार में मचा कोहराम - November 4, 2026
- भगवान राम के 5 … अब धीरेंद्र शास्त्री का पुराना बयान वायरल, अखिलेश यादव बोले- सनातनी मुख्यमंत्री का बुलडोजर अब कहां चला गया? - November 4, 2026