
मुंबई (अनिल बेदाग) : अश्विन महाराज ने अपना नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज़ कर दिया है। इस गाने में प्रिशा रोड्रिग्स नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरत अदाओं और सादगी से सभी का दिल जीत लिया है।
इस गाने का निर्देशन और निर्माण खुद अश्विन महाराज ने किया है। गाने में संगीत और बोल डीजे मोरे ने दिए हैं, जबकि इसे अपनी प्यारी आवाज़ दी है नितिन वॉक्स ने। वीडियो का संपादन और डीआई सगीर चुडेशरा ने किया है।
‘बारिश’ की शूटिंग खूबसूरत लोकेशन पर की गई है, जिसमें बारिश के मौसम की ताजगी और रोमांस को बेहद सुंदरता से दिखाया गया है। इस गाने को महाराजा म्यूजिक लेबल पर जारी किया गया है। यह गाना हर उस इंसान को पसंद आएगा जिसे प्यार और बारिश का एहसास खूबसूरत लगता है।
-up18News
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026