यूपी की राजधानी लखनऊ में एक चार की बच्ची से स्कूल वैन में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने इशारों में अपनी मां को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी वैन ड्राइवर की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ के इंदिरानगर की है, जहां पर हरदोई के कोतवाली देहात निवासी एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला इंदिरानगर के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में कराया था। आरोपी का नाम आरिफ बताया जा रहा है, जो बच्ची के स्कूल के वैन चलाता है। उसने बच्ची को स्कूल ले जाते समय रास्ते में घिनौनी हरकत की। बच्ची ने जब घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया तो वे सन्न रह गए।
बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने जब स्कूल पहुंचकर घटना की शिकायत की तो आरोपी ड्राइवर ने बच्ची की मां को धमकी दी। स्कूल प्रबंधक ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। फिर मां ने हिम्मत दिखाते हुए गुरुवार को वैन चालक मो. आरिफ और प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, रेप के दौरान बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ड्राइवर ने उसे मारा-पीटा और धमकाया, जिससे वह सहम गई थी। आरोपी ने बच्ची की मां को भी धमकी दी थी कि अगर शिकायत की तो वह बच्ची को गायब कर देगा। पुलिस ने वह वैन भी बरामद कर ली है, जिसमें आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी ईस्ट ज़ोन शशांक सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
साभार सहित
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026