उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आज संयुक्त राज्य कृषि सेवा के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2024 निर्धारित हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य कृषि सेवा के कुल 268 रिक्तियों को भरना है।
आयु सीमा
राज्य कृषि सेवा के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं प्राधिकरण के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये है। वहीं शारीरिक रूप से विकलांग विकलांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी कृषि सेवा की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
अब यूपीपीएससी कृषि सेवा ऑनलाइन फॉर्म 2024 पर जाएं।
यूपीपीएससी कृषि सेवा पंजीकरण फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026