सीधी/सिंगरौली। अपना दल (एस) मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने सीधी और सिंगरौली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। सीधी में हुई बैठक की अध्यक्षता रघुनन्दन पटेल ने की जबकि सिंगरौली बैठक की अध्यक्षता त्रिलोकी सिंह ने की।
बैठक में प्रदेश प्रभारी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन, पूर्व जिला अध्यक्ष सतना डी.पी. पटेल, कार्यवाहक प्रदेश सचिव राजेश पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग दोहराई और कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी।
प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, “अपना दल (एस) सामाजिक न्याय और हक की लड़ाई लड़ रही है। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए हम हर मोर्चे पर संघर्ष करेंगे। प्रदेश के कोने-कोने में हम संगठन खड़ा कर रहे हैं और सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।”
गौरतलब है कि दौरे के पहले दिन आर.बी. सिंह पटेल ने मऊगंज और रीवा में भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया था और संगठन निर्माण पर चर्चा के साथ-साथ सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया था।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026