आगरा। वाराणसी में 9 से 13 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल गेम्स में सेंट सी.एफ. एंड्र्यूज़ स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र अनुज चौधरी ने इतिहास रच दिया। अनुज ने भाला फेंक प्रतियोगिता में 65.36 मीटर का शानदार थ्रो कर नया सीबीएसई रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बन गया है।
प्रतियोगिता के दौरान अनुज का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन देख दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि अनुज को भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता दिला सकती है।
विद्यालय के सीएमडी श्री गिरधर शर्मा ने अनुज की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया और उन्हें ₹21,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।” साथ ही, अनुज के कोच उदय प्रताप सिंह को भी बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शन और समर्पण की सराहना की।
अनुज चौधरी ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कोच को देते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है, उनका सपना भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना है।
विद्यालय के एमडी श्री प्रांजल शर्मा ने कहा कि अनुज की यह सफलता खेलों के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ती है और युवाओं के लिए प्रेरणा है कि “लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।”
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय और उपप्राचार्या रीनू त्रिवेदी ने भी अनुज को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हरिदत्त शर्मा, कोच उदय प्रताप सिंह, मनोज कुमार, विवेक शर्मा, हरिओम शर्मा, निशिमा अरोड़ा, बरखा अग्निहोत्री, आकाश माहेश्वरी, पूजा बबानी और दीपाली जैन की विशेष भूमिका रही। विद्यालय के लगभग 1600 छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में कार्यक्रम का संचालन बच्चों ने ही किया।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026
- आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 426 करोड़ की संपत्ति अटैच, बाजार में कीमत 1170 करोड़ रुपये - October 28, 2026