मुंबई (अनिल बेदाग) : अनीत पड्डा एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने सैयारा में अपनी शानदार अभिनय कला से भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबका दिल जीत लिया है। लेकिन कल रात उन्होंने अपनी गायकी की झलक दिखाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
सैयारा में अनीत वाणी बत्रा का किरदार निभाया हैं और उन्होंने कल रात एक अनप्लग्ड वर्ज़न अपलोड किया, जिसमें वाणी ने कृष कपूर (अहान पांडे द्वारा निभाया गया किरदार) के लिए लिखी अपनी कविता सैयारा गाई।
जाहिर है, इंटरनेट इस पर शांत कैसे रहता! सुबह तक यह वीडियो 7.8 मिलियन व्यूज़, 8.71 लाख लाइक्स, 14.3 हज़ार कमेंट्स और लगभग 48 हज़ार शेयर्स के साथ सोशल मीडिया पर छा गया।
अनीत द्वारा अपलोड किया गया वीडियो यहां देखें:
-up18News
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026