बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की क्राइम ड्रामा सीरीज ‘रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस’ में नजर आने वाले हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज के ट्रेलर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। इसमें अजय देवगन DCP रुद्र वीर सिंह की भूमिका में हैं।
अजय देवगन इस वेब सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं लेकिन दिलचस्प ये है कि अचानक उनके किरदार में बदलाव आता है और वह एक पुलिस वाले से क्रिमिनल बन जाते हैं। वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ बहुत ही असरकारक और अबूझ पहेली जैसी है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा- अंधेरों से घिरा हुआ मैं… न्याय की रोशनी लाने के लिए तैयार हूं…
4 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी
अजय देवगन की ये वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए यह सीरीज 4 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इस वेब सीरीज का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज और एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है। ईशा देओल, राशि खन्ना, तरुण गहलोत, सत्यदीप मिश्रा और आशीष विद्यार्थी भी इस सीरीज में अहम किरदारों में दिखने वाले हैं।
-एजेंसियां
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026