दो हफ्ते में देश में लोकसभा चुनाव शुरू होने वाला है और कांग्रेस से इस्तीफ़ों का सिलसिला थम नहीं रहा. अब कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा है कि वह पार्टी में सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं.
उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिए गए इस्तीफ़े में लिखा है, “पार्टी नए भारत की आकांक्षा को बिल्कुल नहीं समझ पा रही है जिससे मेरे जैसा कार्यकर्ता हतोत्साहित महसूस कर रहा है. मैं राम मंदिर पर पार्टी के स्टैंड से क्षुब्ध हूं. मैं कर्म से हिंदू हूं. मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता.”
“पार्टी और गठबंधन के कई लोग सनातन विरोधी नारे लगाते हैं और पार्टी का उस पर चुप रहना उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है.”
“ना ही मैं सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.”
बुधवार को कांग्रेस नेता और बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने बीजेपी जॉइन कर लिया. उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि “मैं सोकर उठा तो मुझे लगा बीजेपी मेरे लिए ठीक जगह है.”
बुधवार को ही कांग्रेस ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया है. वह महाराष्ट्र में पार्टी की शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट शेयरिंग के खिलाफ़ बयान दे रहे थे, जिसे कांग्रेस ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधि’ माना है.
-एजेंसी
- ग्रेटर नोएडा में विकास के गड्ढों में समाई मासूम की जान, 6 साल के आव्यान की डूबकर दर्दनाक मौत, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर FIR - July 26, 2026
- संस्कार भारती का भव्य सम्मान समारोह: कला साधना के 101 गुरुओं को मिली वैश्विक पहचान, केंद्रीय मंत्री ने सराहा योगदान - July 26, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की संध्या आरती, सुख-समृद्धि की कामना की - July 26, 2026