आगरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद पूरे देश की तरह आगरा में भी आक्रोश का ज्वार फूट पड़ा है। ताजगंज क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
रेस्टोरेंट ने अपने बाहर पाकिस्तानी नॊट अलाउड का नोटिस बोर्ड भी लगा दिया है, जो साफ संदेश देता है कि अब देश पहले है।
लकी रेस्टोरेंट प्रबंधन ने कहा कि जब हमारे देश के निर्दोष नागरिकों पर हमला होता है तो हम चुप नहीं बैठ सकते। हमारी संवेदनाएं शहीदों और हमले में मारे गए निर्दोष सैलानियों के परिवारों के साथ हैं। अब समय आ गया है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश दे।
वहीं, दूसरी ओर आगरा के एक युवक ने अपनी अनोखी शैली में सरकार से बदला लेने की मांग की। युवक ने “बदला लो” लिखे कपड़े पहनकर शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया और सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करने की अपील की। युवक के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और कई स्थानीय लोग भी उसके समर्थन में आगे आए।
पहलगाम में हुई इस भीषण घटना में करीब 26 सैलानियों की दर्दनाक मौत के बाद आगरा के नागरिकों के दिलों में गुस्सा और दुख का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। हर जगह एक ही आवाज गूंज रही है।
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसे: सिकंदरा में रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 7 यात्री घायल, पिनाहट में दंपति और दो बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी लोहिया वाहिनी का अनोखा विरोध प्रदर्शन: निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया अंतिम संस्कार - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू: 8 अक्टूबर को निकाला जाएगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च - October 2, 2026