आगरा: स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) जीवनीमंडी पर शनिवार को जनपद के पहले मॉडल इम्युनाइजेशन सेंटर (एमआईसी) का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ अरुण श्रीवास्तव ने फीता काटकर एमआईसी का उद्घाटन किया। एमआईसी पर खुशनुमा वातावरण में गुणवत्तापूर्ण ढंग से बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, यहां पर बच्चों के खेलने की भी सुविधा होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एमआईसी का उद्देश्य चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण में उत्कृष्ट टीकाकरण सेवाओं की प्रदायगी तथा लाभार्थियों को समृद्ध अनुभव की अनुभूति प्रदान किया जाना है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में यूपीएचसी लोहामंडी द्वितीय पर भी एमआईसी बनाया जाएगा। एमआईसी बनाने के लिये यूपीएससी का चयन डिलीवरी लोड (प्रसव) की संख्या के आधार पर फैसिलिटी का चयन किया गया है।उक्त फैसिलिटी में पहले टीकाकरण, कोल्ड चेन प्वॉइंट की सुविधा और प्ले एरिया, टीकाकरण कक्ष और प्रतीक्षालय के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।
यूपीएचसी जीवनीमंडी की प्रभारी चिकित्सा डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि मॉडल टीकाकरण केन्द्र में पहले बच्चों को आराम से स्टेनलेस स्टील चेयर पर बिठाया जाएगा। फिर उन्हें खेलने के लिए खिलौना भी दिया जाएगा। जब बच्चे खिलौना खेलने में मशगूल हो जाएंगे तो उन्हें टीका लगा दिया जाएगा। वह भी इस ढंग से कि उन्हें दर्द का एहसास ही ना हो।
इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ॰ महिमा चतुर्वेदी, जे.एस.आई संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर नितिन खन्ना, यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, यूपी-टीएसयू से मोना सिंह और यूपीएचसी जीवनीमंडी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सीएमओ ने परखे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्य
आगरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ अरुण श्रीवास्तव ने शनिवार को नगला धनी क्षेत्र में जाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को परखा। उन्होंने दस्तक अभियान में आशा मधु द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक लिया। इसके साथ ही एंटी लार्वा व फॉगिंग के कार्यों की भी जानकारी ली। क्षेत्र में सीएमओ को कार्य संतोषजनक मिला।
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026
- पीएम मोदी के क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को झटका, शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव दोबारा जीते - October 28, 2026
- एमएलसी चुनाव: आगरा में फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी जीते, डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी घोषित, बीजेपी की बड़ी हार - October 28, 2026