कुलगाम। जम्मू कश्मीर के कुलगाम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। वहीं 10 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को भी मार गिराया है।
कुलगाम में 9वें दिन भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल दुर्गम जंगली इलाके में आतंकियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर समेत सभी जरूरी साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। चिनार कोर ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट किया हैा। इस ट्वीट में लिखा है कि ओपी अखल, कुलगाम… चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए वीरों, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक है। एक अगस्त को शुरू हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अखल के एक वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस और सेना के अधिकारी चौबीसों घंटे इस अभियान पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है। पैरा कमांडो भी छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों की मदद कर रहे हैं।
-एजेंसी
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026