azadi ka amrit mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सवः एक अगस्त को एक लाख स्थानों पर कार्यक्रम कराने की तैयारी

Education/job REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ धूमधाम से मनाने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ०देवी सिंह नरवार शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर रहे हैं। अवगत कराया जा रहा है कि महासंघ के बैनर तले 1 अगस्त 2022 को देश भर के एक लाख स्थानों पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन हेतु मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

 

dr mukesh agrawal
dr mukesh agrawal

डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगरा के शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकेश अग्रवाल से उनके आवास पर भेंटकर महासंघ के आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मुकेश अग्रवाल ने इस परंपरा को अच्छा बताया और कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं इस दृष्टि से नई पीढ़ी को देश पर मर मिटने वाले शहीदों के शौर्य, पराक्रम तथा वीरता के बारे में अवगत कराना जरूरी है। डॉक्टर नरवार ने उनकी उच्च कोटि की सोच के प्रति आभार जताया और कृतज्ञता व्यक्त की।

 

rp sharma
संयुक्त निदेशख शिक्षा आगरा मंडल आरपी शर्मा से चर्चा करते डॉ. देवी सिंह नरवार एवं अन्य।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार के नवागतसंयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा श्री आर .पी. शर्मा से उनके कार्यालय में भेंट कर आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में चर्चा की। निकट भविष्य में इस संबंध में होने जा रहे समारोहों में उनका सहयोग व सुझाव मांगे। जे.डी. आगरा आर.पी. शर्मा ने अमृत महोत्सव समारोहों पर पूरा सहयोग देने का आश्वासन डॉ देवी सिंह नरवार को दिया। डॉ नरवार के साथ श्री मुकेश डागुर, कीर्ति पाल सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

ad basic
एडी बेसिक महेश चन्द्र से वार्ता करते डॉ. देवी सिंह नरवार एवं अन्य

डॉ देवी सिंह नरवार ने आज सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आगरा महेश चंद्र से उनके कार्यालय में भेंटकर महासंघ द्वारा प्रस्तावित आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के बारे में चर्चा की। आगरा मंडल के विद्यालयों में 1 अगस्त को अमृत महोत्सव के कार्यक्रम कराए जाने का अनुरोध किया। महेश चंद्र ने डॉक्टर नरवार को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने आजादी दिलाने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने की बात कही। डॉक्टर नरवार के साथ श्री मुकेश डागुर व कीर्तिपाल भी थे।

 

prof anurag shukla agra college
आगरा कॉलेज प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला के साथ डॉ. देवी सिंह नरवार

डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला से उनके आवास पर भेंट कर महासंघ के बैनर तले होने वालें “आजादी का अमृत महोत्सव समारोह”के बारे में चर्चा की। प्राचार्य डॉ. शुक्ला ने बताया कि देश को आजादी मिले 75 वर्ष गये हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषागिक संगठन अपने अपने क्षेत्र में “अमृत महोत्सव” के कार्यक्रमों का आयोजन अपनी स्तर से कर रहे हैं। खुशी की बात है कि भावी पीढ़ी को आजादी की लड़ाई के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के शौर्य, पराक्रम, वीरता और देश भक्ति के बारे में बताया जाए। उन्होंने आगरा कॉलेज में 13 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित पर अपनी सहमति व स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए एक आयोजन समिति का गठन शीघ्र कर लिया जायेगा। डॉ. देवी सिंह नरवार ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य को बताया कि 1 अगस्त को एक साथ देश के 1 लाख स्थानों पर महासंघ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम कराये जायेंगे।

 

ratna muni jain girls inter college
श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, लोहामंडी की प्रधानाचार्या पायल जैन से उनके कार्यालय में बातचीत करते डॉ. देवी सिंह नरवार।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० देवी सिंह नरवार ने श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, लोहामंडी की प्रधानाचार्या पायल जैन से उनके कार्यालय में भेंट कर,”आजादी के अमृत महोत्सव”के बारे में चर्चा की। ‌कॉलेज में 1 अगस्त से पूर्व ही अमृत महोत्सव मनाने हेतु अपनी सहमतिप्रदान की। चर्चा के दौरान कॉलेज शिक्षिकायें वंदना जैन तथा साधना वैद्य भी मौजूद रही। वार्ता के दौरान प्राचार्य पायल जैन ने कहा कि छात्रों और छात्राओं में देश भक्ति के भाव पैदा करने के लिए हमें स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े, मार्मिक प्रसंगों और घटनाओं से अवगत कराना ही होगा। डॉ. नरवार ने बताया भारतीय इतिहास भारत के वीरों के अदम्य साहस, बलिदान, शौर्य, पराक्रम, और त्याग की अमर गाथा है, जिससे भावी पीढ़ी को देश भक्ति प्रेरणा मिलती है। देश भक्ति की भावना बालक में बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए।

 

bhanu pratap singh agra
पार्षद मंजू वार्ष्णेय और पार्षद कमलेश जाटव और डॉ. भानु प्रताप सिंह से आजादी का अमृत महोत्सव पर चर्चा करते डॉ. देवी सिंह नरवारष
Dr. Bhanu Pratap Singh