प्रयागराज। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, चार चरण के मतदान हो चुके हैं, इन चार चरणों के मतदान में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है और मोदी जी तेज गति से 400 पार करने की ओर अग्रसर हैं।
साथ ही कहा, फारूक अब्दुल्ला और मणिशंकर अय्यर कहते हैं- पाकिस्तान को सम्मान दो क्योंकि उसके पास एटम बम है, उससे PoK मत मांगो। राहुल बाबा, आज प्रयागराज की पवित्र धरती पर मैं कह कर जाता हूं, ये PoK हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, ये कुंभ का क्षेत्र है, विरासत की भूमि है। यहां नरेन्द्र मोदी जी निषादराज पार्क बना रहे हैं, भारद्वाज ऋषि के आश्रम को विकसित किया जा रहा है और हनुमान के सामने बड़ा कॉरिडोर बनवाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस-सपा ने 70 वर्षों तक राम मंदिर को अटकाए रखा। सपा की सरकार ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। राम मंदिर का केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। साथ ही कहा, जब ट्रस्ट वालों ने इन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भेजा, तो ये नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोट बैंक से डरते हैं। लेकिन हम भाजपा वाले किसी से नहीं डरते हैं। मोदी जी ने न केवल राम मंदिर बनाया, काशी विश्वनाथ का दरबार सजाया और सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है।
-एजेंसी
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026