reeta lalwani

भारी बारिश के बीच रीटा ललवानी की वरघोड़ा यात्रा, तपस्या का बहुमान, वैराग्य निधि ने बताया संपदा प्राप्ति का Secrete

RELIGION/ CULTURE

शाम को भजन संध्या और शासन माता के गीत में उमड़ पड़े श्रद्धालु

कलिकुंड पार्शवनाथ 24 जिनालय में 17 विधि पूजा 23 सितम्बर को

Agra, Uttar Pradesh, India. आत्मशुध्धि के लक्ष्य से रीटा ललवानी ने एक माह का उपास अर्थात मासक्षमण व्रत किया। इन दिनों उन्होंने सिर्फ उबला हुआ पानी ही पिया। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ ने इस तपस्या का बहुमान पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया। भारी बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। इस मौके पर जैन साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने संपदा प्राप्ति की रहस्य भी बताया।

 

जैन साध्वी वैराग्य निधि महाराज की निश्रा में जैन दादाबाड़ी शाहगंज में बैंडबाजों, ढोल की थाप और जयकारों के बीच रीता ललवानी की वरघोड़ा यात्रा निकाली गई। परमात्मा के विग्रह के साथ रीता ललवानी को रथ में सवार हुई। सभी रथ के आगे नाचते हुए और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बारिश भी उनका रास्ता न रोक सकी।

 

श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार जैन, बृजेंद्र लोढ़ा, सुशील जैन, कविता जैन, अर्चना वागचर, रिंकी लोढ़ा ने तपस्विनी का बहुमान किया। राजेंद्र श्री महिला मंडल, जैन श्वेतांबर महिला मंडल और जैन यूथ सोसाइटी की ओर से अशोक कोठारी व संजय दूगड़ ने स्वागत किया।

jain women
रीटा ललनानी की वरघोड़ा यात्रा के दौरान उपस्थित महिला श्रद्धालु

इस मौके पर परमविदुषी जैन साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने कहा कि हमारे भाव ही हमारे भाग्य का निर्धारण करते हैं। भाव जगत ही अपना वास्तविक जगत है। बाह्य जगत की समृद्धि का आधार अभ्यंतर जगत की शुद्धि है। जितनी आत्मशुद्धि की अभिवृद्धि, उतनी रिद्धि-सिद्धि संपदा की प्राप्ति होती है।

 

शाम को प्रेम, निशांत और सिद्धार्थ ललवानी परिवार की ओर से अग्रसेन भवन लोहामंडी में भजन संध्या कराई गई। कोलकाता से श्री बोथरा के नेतृत्व में आए कलाकार किशोर सेठिया, अनिल चौरड़िया, अंकित, अनिल ने ऐसे भजन सुनाए कि श्रद्धालु परमात्मा की याद में खो गए सुनील चौरड़िया परिवार की ओर से शासन माता के गीत कराए गए। कार्यक्रम में सुनील चौरड़िया, कमल चंद जैन, विमल, विपिन जैन, दुष्यंत जैन, विनय वागचर, प्रेम ललवानी, कृष्णा कोठारी, अर्पित वैद्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि साध्वी वैराग्य निधि महाराज साहब की निश्रा में 23 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से कलिकुंड पार्शवनाथ 24 जिनालय में 17 विधि पूजा का आयोजन किया गया। उसके उपरांत प्रेम, निशांत, सिद्धार्थ ललवानी परिवार की ओर से सुबह स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन भी है।

 

जैन धार्मिक ज्ञान शिविर 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक

आगरा। महावीर इंस्टीट्यूट एनएफएस-1 (नाइन फाइन शाइन मल्टी डायमेंशनल शिविर) और जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ द्वारा जैन धार्मिक ज्ञान शिविर का आयोजन 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर, 2022 तक किया जा रहा है। स्थान है- जैन दादाबाड़ी शाहगंज आगरा। समय है— प्रातः 9 से 10.30 बजे तक। शिविर के पोस्टर का विमोचन करके आमंत्रण दिया गया। पोस्टर विमोचन आयुष, संचित, धीरज, गौरव, निशांत, रजत जैन ने किया।

 

श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि 26 सितम्बर को प्राणी मित्र कुमार पाल वी शाह सेल्फ डिजाइनिंगः जैन सेलेब्रिटीज विषय के बारे में जानकारी देंगे। 27 सितम्बर को जैन टर्मिनोलॉजी के बारे में अवगत कराया जाएगा। 28 सितम्बर को संयन जीवन सार है- जग में जय-जयकार है, 29 सितम्बर को विधि की निधि, 30 सितम्बर को जैन भोजन,  1 अक्टूबर को तन में व्याधि-मन में व्याधि, 2 अक्टूबर को मन की प्रसन्नता पूजा का फल, 3 अक्टूबर को जैसी करनी-वैसी भरनी विषय पर व्याख्यान होंगे। पांच अक्टूबर को समापन है।

 

श्री जैन ने बताया कि परमविदुषी साध्वी वैराग्य निधि महाराज साहब की निश्रा में शिविर लगेगा। शिविर का उद्घाटन फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर करेंगे। विशिष्ट अतिथि सुबोध शाह कानपुर और सुनील चौरड़िया कोलकाता हैं।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh