नई दिल्ली। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भले ही भाजपा ने सरकार बना ली हो पर भाजपा की नैतिक हार हो चुकी है। वो अबकी बार 400 पार की बात करते थे लेकिन उससे काफी पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भाजपा के लोगों को सजा दी है। इन लोगों ने भगवान राम को चुनाव की वस्तु बना दिया था और अहंकार में राम को लाने की बात कहते थे। राम तो विश्व के कण-कण में हैं। भगवान राम थे, हैं और हमेशा रहेंगे। राम लाने वाली वस्तु नहीं हैं वो कण-कण में थे, हैं और रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हम हमारे नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर अपने क्षेत्र का विकास करते रहेंगे। भाजपा ने चुनाव से पहले अपने दम पर 370 और एनडीए के साथ 400 सीटें जीतने का दावा किया था पर ऐसा नहीं हो सका और केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों से मदद लेनी पड़ी।
Compiled by up18News
- मानवता की सेवा और मानसिक शांति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में गूंजा विश्व बंधुत्व का नारा - August 23, 2026
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026