होली में रंग, मस्ती और ठिठोली के बीच अगर आप चाट, समोसे, गुजिया या मालपुए ज्यादा खा गए हों तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन इसके बाद आपको दिक्कतें न हों इसके उपाय किए जा सकते हैं।
नींबू-पानी
अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें और इसमें नींबू निचोड़ लें। इससे आपका सिस्टम ठीक होगा और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे।
कैफीन से बनाएं दूरी
कुछ वक्त तक कैफीन और अदरक वाली चाय से दूरी बनाएं क्योंकि यह आपके शरीर में एसिडिटी बढ़ाती है। अगर आपको सुबह कॉफी पीने की आदत है तो सुबह एक गिलास जूस पी सकते हैं।
छाछ
बटरमिल्क या छाछ डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी अच्छा होता है। घर पर तैयार किए छाछ का एक गिलास लें क्योंकि यह पचाने में आसान होता है। इससे आपके शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया भी पहुंचते हैं।
तेल से परहेज करें
इसके लिए तो जरा भी सोचने की जरूरत ही नहीं। आप खुद को कुछ दिनों तो तले-भुने खाने से बिल्कुल अलग रखें। अपने रेग्युलर वेजिटेबल ऑइल की जगह ऑलिव या कोकोनट ऑइल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
हर्बल टी
वॉटर रिटेंशन या आपके सिस्टम को क्लीन करने में हर्बल टी काफी मददगार हो सकती है।
नारियल पानी
मीठा और तला-भुना काने के बाद आपके शरीर को पहले जैसी कंडिशन में आने के लिए हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इसके लिए नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपने भांग भी ज्यादा ली हो तो ज्यादा से ज्यादा पानी आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है।
-एजेंसियां
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026