Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। अमर सिंह का मथुरा कई बार आये। मथुरा के कई लोगों के उनके साथ नजदीकी संबंध भी थे। मथुरा की राजनीति में भी उनकी दिलचस्पी रही थी। विधानसभा चुनाव 2017 से ठीक पहले उन्होंने अजित सिंह को जिलाध्यक्ष बनावा दिया था। ग्राम जैंत निवासी ठाकुर अजीत सिंह यूथ बिग्रेड में कई बार जिलाध्यक्ष और कई दफा प्रदेश सचिव रह चुके हैं। 2017 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले अजीत सिंह सपा में लौटे थे और अमर सिंह ने शिवपाल यादव के जरिये उन्हें सीधा जिलाध्यक्ष का पद दिला दिया था।
धर्म जीवन जीने की एक विधा है, धर्म आस्था और अटूट विश्वास है
9 सितम्बर 2016 को कल्याणं करोति के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि राम और रामायण से उनका पुराना नाता रहा है। धर्म जीवन जीने की एक विधा है। आज इसे राजनीति बनाया जा रहा है। ये ठीक नहीं है। अमर सिंह मसानी स्थित कल्याणं करोति संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा था जब भाजपा राम का नाम भी नहीं लेती थी उस समय समाजवादी डा. राममनोहर लोहिया रामायण का पाठ किया करते थे। राम और रामायण से हमारा पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि धर्म जीवन जीने की एक विधा है, आस्था और अटूट विश्वास है धर्म। इसको लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बाल-बाल बचे: उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग - March 7, 2026
- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026