आगरा: शादी के चंद घंटे बाद ही जेवरात और नकदी लेकर भागने के आरोपों से घिरी दुल्हन ने पुलिस आयुक्त के समक्ष पहुंचकर अपना पक्ष रखा। उसका कहना है कि वह लुटेरी नहीं, बल्कि पीड़िता है, शादी उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन कराई गई। उसके साथ धोखा हुआ और उसके जीजा को बंधक बना लिया गया। युवती ने दूल्हे को लंगड़ा भी बताया।
युवती ने अपना नाम रानी जायसवाल निवासी मंगोलपुरी बताया और कहा कि वह भागी नहीं है। रानी का कहना है कि कोई रिश्ता लेकर आया था। लेकिन उसकी जीजी ने मना कर दिया। इस पर उन्हें कहा गया कि लड़के का घर ले लो। वे लोग एक जगह लेकर गए, जहां नीचे हॉल और ऊपर दो कमरे थे। वहां बहुत लोग पहुंच रहे थे। पंडित को भी बुला लिया। रानी का कहना है कि वह अपने जीजी, जीजाजी के साथ गई थी। वहां सही नहीं लगा तो वे बाहर निकल आए। इस पर लड़के के घरवाले जबरदस्ती उन्हें अंदर ले गए। दुल्हन के कपड़े पहनने को दिए, कहा कि शादी कर लो। मना करने पर जीजा को केस में फंसाने की धमकी दी। रानी का कहना है कि जीजी, जीजाजी की खातिर वह कपड़े बदल कर मंडप पर बैठ गई। शादी के बाद जैसे ही मौका मिला तो हम निकल आए। हमने लड़के का घर तक नहीं देखा था। रानी का कहना है कि हम जैसे ही बाहर निकले, लड़के के घरवाले हमारे पीछे आ गए, मेरी साड़ी रोड पर खींचने लगे। बदतमीजी करने लगे। बोलने लगे कि लड़के के साथ एक रात बितानी होगी। बहन के साथ भी अभद्रता की। जीजा को पकड़ कर बैठा लिया। रानी ने कहा कि मुझे लड़का पसंद ही नहीं था। न ही उसका नाम और जाति का पता था। हम किसी तरह बचकर निकले। थाने से फोन पहुंचा तो पता चला कि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है।
इससे पहले यमुना पार क्षेत्र के सीतानगर निवासी सनी ने युवती पर आरोप लगाते हुए कहा कि फिरोजाबाद के बिचौलिए ने उससे कहा था कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। युवती का परिवार गरीब है, उसके परिजनों को 35 हजार रुपये देने होंगे। सनी तैयार हो गया। पांच फरवरी को सगाई होनी थी। सगाई के लिए सनी और उसके परिजन रामबाग के मंदिर पहुंचे। सनी ने और युवती ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। सनी ने युवती को सोने की अंगूठी पहनाई और कहा, मैं आज ही शादी करूंगा।
दुल्हन के घरवाले भी तैयार हो गए। फिर पंडित बुलाकर शादी की रस्में अदा की गईं। शाम को विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन अपनी बहन से मिलने के बहाने मंदिर से बाहर आई। फिर ऑटो रिक्शा में बैठकर फरार हो गई। सनी का आरोप है कि दुल्हन जेवरात और नकदी भी ले गई। सनी के घरवालों ने बिचौलिए को पकड़ लिया।
- Agra News: ग्रामीणों और गोताखोरों की सूझबूझ, तालाब में डूबी बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर - August 27, 2026
- चंबल नदी के पिनाहट और उसेथ घाट पर स्टीमर संचालन ठप: रक्षाबंधन पर आवागमन बंद होने से यूपी-एमपी के सैकड़ों ग्रामीण परेशान - August 27, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला: बोले— ‘कमीशन ही भाजपा का मिशन है, बस चले तो पूरी पार्टी को ही बेच दें’ - August 27, 2026