क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी सदर बाजार में 10 दिवसीय प्रदर्शनी से हस्तशिल्पियों को मिला प्रोत्साहन, दिखे प्रसन्न, हुई लाखों की बिक्री, समापन पर हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) और हस्तशिल्प सेवा केंद्र आगरा सँग आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी ने जन जागरूकता और हस्तशिल्प प्रोत्साहन के लिए की सराहनीय पहल
आगरा। हस्तशिल्प के प्रति जन जागरूकता और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) एवं हस्तशिल्प सेवा केंद्र आगरा सँग आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी द्वारा सदर बाजार स्थित क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी में 10 दिवसीय हस्तशिल्पी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में हरिद्वार, एटा, कन्नौज, बरेली, फिरोजाबाद, बनारस, असम, आगरा और आसपास से आए 20 हस्तशिल्पियों ने अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया।
इनमें साँझी कला, तारकशी, हाथ थप्पा छपाई, टाई एंड डाई, मधुबनी पेंटिंग, गोंड आर्ट, स्टोन कार्विन, घास की पत्तियों और फसल अवशेष से दैनिक उपयोग में आने वाली विभिन्न वस्तुओं को बनाने की कला, संगमरमर पर पच्चीकारी और जरी जरदोजी की कला के साथ-साथ असम की रेशम साड़ी, बनारस की बनारसी साड़ी, हरिद्वार के शॉल और जैकेट, एटा की हैंड ब्लॉक पेंटिंग, कन्नौज की अगरबत्ती और एटा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्रमुख रूप से शामिल रही।
आगरावासियों के साथ-साथ विदेशियों ने भी रुचि प्रदर्शित करते हुए 10 दिन में लाखों रुपए के हस्तशिल्प उत्पाद खरीद कर हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन पर जब प्रदर्शनी संयोजक ब्रजमोहन शर्मा द्वारा सभी हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तो वे प्रदर्शनी में मिले प्रोत्साहन से प्रसन्न नजर आए।
हस्तशिल्पियों ने वस्त्र मंत्रालय और आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हस्तशिल्पियों को एक अच्छा मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वे अवश्य आगरा आएंगे।
इस दौरान प्रदर्शनी संयोजक ब्रजमोहन शर्मा के साथ पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र कुमार चुल्लू, जॉन मिल्टन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक विनोद बंसल, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद, सुमित शर्मा, ममता दुबे, अभिषेक भारद्वाज, दिव्या सिंह, आशा देवी, धीरज कुमार, शालिनी शर्मा और आकाश* भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- Agra News: ‘सफेदपोश’ जुआरियों पर पुलिस का पहरा, गैंगस्टर एक्ट में घर-घर वेरिफिकेशन से हड़कंप - January 12, 2026
- ताज साहित्य उत्सव में शब्दों का उत्सव: समाज, समय और संवेदनाओं की जीवंत प्रस्तुति - January 12, 2026
- ‘गूगल कर लो कीमत…’: जब माघ मेले में अपनी लग्जरी कार के साथ पहुंचे जगतगुरु सतुआ बाबा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंदाज - January 12, 2026