लखनऊ। सुल्तानपुर डकैती कांड में आरोपी मंगेश यादव के फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने गुरुवार को सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हुई है। इस एनकाउंटर को लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि अभी बुधवार को ही कोर्ट ने जबरन धर्मांतरण करवाने वालों को सजा सुनाई।
धर्मांतरण रैकेट के खुलासे में भी हमारे ऊपर आरोप लगे थे। हाथरस मामले में भी पुलिस पर आरोप लगे, लेकिन कोर्ट में हम सही साबित हुए। सुल्तानपुर डकैती मामले में एसटीएफ ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं।
एनकाउंटर में मारे गए बदमाश मंगेश यादव के परिजनों के बयान भी जारी किये हैं। यूपी डीजीपी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लगाए गए उन आरोपों का जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि मंगेश यादव को घर से उठाकर एनकाउंटर किया गया।
साभार सहित
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- स्वच्छता के सिपाहियों का सम्मान: आगरा के छत्ता जोन कार्यालय में आयोजित समारोह में सफाई मित्रों और नायकों को किया गया सम्मानित - September 30, 2026
- सपा का ‘पूछता है आगरा’ अभियान: नगर आयुक्त ने जन समस्याओं के समाधान के लिए मांगी 15 दिन की मोहलत, शहर अध्यक्ष बोले— दो हफ्ते बाद होगा कड़ा हिसाब - September 30, 2026