समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्वदेशी हल्के हेलीकॉप्टर ALH MK III विमान को औपचारिक रूप से आज INS उत्क्रोश में शामिल कर लिया गया है। अंडमान और निकोबार कमांड (सिनकैन) के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह द्वारा पोर्ट ब्लेयर में आज औपचारिक रूप से इसे शामिल किया गया।
ALH MK III एयरक्राफ्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित है और सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की योजना के अनुरूप सैन्य विमान के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक जबरदस्त छलांग को दर्शाता है।
फिलीपींस से ब्रह्मोस का बड़ा सौदा
वहीं, रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि भारत के ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) ने फिलीपींस को एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति के लिए फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड के सीईओ और एमडी अतुल दिनकर राणे ने कहा कि हम फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए 37 मिलियन डॉलर के सौदे के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं, यह हमारा प्रमुख सौदा है। ब्रह्मोस उनके लिए महत्वपूर्ण है, हालांकि कई और सौदे भी होंगे। ब्रह्मोस में कई देशों ने रुचि दिखाई है।
आकाश मिसाइल में कई देशों की रुचि
इसके अलावा रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने कहा कि सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश, एस्ट्रा मिसाइल, टैंक रोधी मिसाइलें, रडार, टॉरपीडो में विभिन्न देशों ने रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि अभी और भी अधिक प्रणालियां विकसित की जा रही हैं जो जिनमें एडवांस तकनीक है और इसकी निर्यात क्षमता भी है।
-एजेंसियां
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026