लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न‘ देने का एलान किया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का अहम बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि,
हाय-हाय, ये है चुनावी मजबूरी, भारत रत्न देना, हो गया जरूरी।
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन व पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने हेतु सर्वथा उचित निर्णय है। भले ही 2024 की चुनावी मजबूरी में दिया गया हो, मैं इसका स्वागत करता हूं। यदि योग्यता, गरिमा व व्यक्तित्व के आधार पर ही सम्मान देना था, तो इसके पहले भी भाजपा की चार बार की सरकार में क्यों नहीं दिया गया, चुनावी चला-चली की बेला में क्यों?
हाय-हाय, ये है चुनावी मजबूरी,
भारत रत्न देना, हो गया जरूरी।
किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन व पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने हेतु सर्वथा उचित निर्णय है। भले ही 2024 की चुनावी मजबूरी…— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) February 9, 2024
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026