सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सहारनपुर में भाजपा सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई निरंतर बढ़ रही है, रोजगार के अवसर खत्म होते जा रहे हैं और देश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि रुपया गिरते हुए अब डॉलर के मुकाबले 90 रुपये तक पहुंच गया है, जो चिंताजनक संकेत है।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि विकास के लिए भी हमें अन्य देशों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने इस स्थिति के लिए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
SIR पर भी साधा निशाना, चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल
सपा अध्यक्ष ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा पर वोट कटवाने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक लोग वोटर लिस्ट में शामिल हों, लेकिन SIR के नाम पर गलत तरीके से मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, “बीजेपी चाहती है कि वोट जितना हो सके उतना काटा जाए।”
इंडिगो विवाद पर बोले—सरकार पूंजीपतियों के दबाव में
इंडिगो एयरलाइंस के हालिया विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर कारपोरेट हित साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “इंडिगो पर सरकार का दबाव इसलिए नहीं है क्योंकि इनसे इन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड लिए थे। यह साफ उदाहरण है कि पूंजीवादी लोग सरकार पर हावी हैं।”
सपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी उनके इस बयान का वीडियो साझा किया गया।
नकली कफ सिरप मामले पर सरकार को घेरा
नकली कफ सिरप कांड को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पूरे मामले की जानकारी सरकार को है तो फिर आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने व्यंग्य में कहा, “यह साफ दिखाता है कि सरकार की स्कीम ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ मजबूती से चल रही है।”
सहारनपुर से उम्मीद जताई
अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली बार सहारनपुर की जनता ने गठबंधन को मजबूती दी थी और इस बार भी उन्हें भरोसा है कि यहां के लोग समाजवादी पार्टी और गठबंधन की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सहारनपुर के अखिलेश यादव के बयान ने यूपी का राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है और उनके बयान अब पूरे प्रदेश में नई बहस छेड़ रहे हैं।
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026