लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी के मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जनपदों से आये प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शमिल हुए। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, भाजपा का दुष्प्रचार जारी है। चारो तरफ लूट मची हुई है। भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया है, ऐसा तो किसी सरकार में नहीं हुआ। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र पर हमला जारी है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकल्पित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सावधानी और पूरी सतर्कता से पीडीए इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के झूठे वादों और काले कारनामों की सच्चाई से अवगत कराने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। भाजपा के झूठ की जानकारी हर बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता देंगे। कार्यकर्ता अनुशासित रहकर हर बूथ पर मुस्तैदी से भाजपा को हराने का काम करेंगे। साथ ही कहा, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने देश को कमजोर कर दिया है। अर्थव्यवस्था चौपट है। जनता का हर वर्ग असंतुष्ट है। विपक्षी कार्यकर्ताओं विशेषकर समाजवादी पार्टी के निर्दोष कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनका हर तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। गरीबों के साथ अन्याय करके उन्हें सताया जा रहा है।
इसके साथ ही कहा, उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी विकास दिख रहा है वह सब समाजवादी सरकार की देन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पुलिस सेवा यूपी डायल 100 और महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा, प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 एम्बूलेंस और सड़क दुर्घटना में तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाने के लिए 108 एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी जनहित की सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार से जनहित की किसी भी योजना की उम्मीद करना व्यर्थ है।
-एजेंसी
- जनकपुरी महोत्सव 2026: आगरा में मिथिला नगरी का होगा भव्य आगाज, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और 16 हजार वर्ग मीटर में बनेगा जनक महल - July 27, 2026
- सपा बहादुर अखिलेश यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं: केशव प्रसाद मौर्य - July 27, 2026
- आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसियेशन की स्वर्णिम यात्रा: 50 साल के गौरवशाली सफर के बाद 3 अगस्त को होगा भव्य आयोजन - July 27, 2026