उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर अब 20 नवंबर को मतदान होगा। पहले 13 नवंबर को चुनाव की तारीख तय गयी थी। वहीं, चुनाव की तारीख में बदलाव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे! पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाक़ी सीटों के उपचुनाव की तारीख़, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी। दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोज़गार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं, और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने वाले थे।
जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी ख़त्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं। ये भाजपा की पुरानी चाल है। बता दें कि, सोमवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों में बदलाव का एलान किया। अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
साभार सहित
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026