आगरा। आगरा एयरफोर्स स्टेशन का एक विमान कागारौल थाना क्षेत्र में बघा सोनिगा और भानपुर के बीच गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई। गनीमत यह रही कि यह विमान खाली खेतों में गिरा, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। विमान के क्रैश होने से पहले ही उसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर आ गए थे। एक पायलट को घायलावस्था में अस्पताल में भेजा गया है।
विमान कागारौल थाना क्षेत्र में बघा सोनिगा और भानपुर गांव के बीच खेतों में गिरा। पास आज सायं यह हादसा हुआ। जिस जगह विमान गिरा, वह खेत थे। आसपास के गांवों के लोग मौके पर बड़ी संख्या में पहुंच गए थे।
सेना के विमान के क्रैश होकर खेतों में गिरने से वह धू-धू कर जल उठा। अभी यह पता नहीं लग पा रहा है कि यह कौन सा विमान था। घटनास्थल के पास सड़क पर जाम लग गया है। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई थीं।
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026