लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने 2027 चुनाव को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि, अगर 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनी तो पुलिस विभाग में महिलाओं की भर्ती के लिए हम ढांचागत बदलाव करेंगे।
उन्होंने जेपीएनआईसी बिल्डिंग का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि, सरकार इसे बेचना चाहती है और हम खरीदना चाहते हैं। एलडीए वीसी को पार्टी की ओर से चिट्ठी भेजने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि, आए दिन अखबारों में देखने और सुनने को मिलते हैं, कि छोटी-छोटी बेटियों बहनों के साथ महिलाओं के साथ अन्याय होता जा रहा है और सरकार जो कहती थी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी हैं उनकी लेकिन लॉ & ऑर्डर की जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी ही जीरो हो गई है।
इसके साथ कहा, ईरान और इजरायल के युद्ध में फंसे भारतीय को वापस लाना चाहिए। इस युद्ध में भारत का अपना स्टैंड भी स्पष्ट करना चाहिए। अगर मुश्किल वक्त में मित्र देश के साथ खड़े नहीं होते हैं तो यह हमारी विदेश नीति के साथ धोखा है। अच्छे समय पर सब मित्र होते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मंदिर के चंदे पर कब्जा करने के लिए नई योजनाएं बना रही है। धरती पर इतने मंदिर कभी भी नहीं तोड़े गए हैं जितने भाजपा राज में तोड़े गए हैं। बनारस में पुराने मंदिरों को तोड़ा गया है। वहीं, वेनिस समेत तमाम शहरों में पुरानी गलियों को संरक्षित किया गया है।
साभार सहित
- आगरा में जनकपुरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज: 1 से 10 अक्टूबर तक भावना एस्टेट में होंगे भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन - September 19, 2026
- पंजाबी साहित्य में समाहित है भारतीय संस्कृति की गहरी जड़ें: आरबीएस कॉलेज में ‘पंजाबी साहित्य एवं भारतीय संस्कृति’ विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन - September 19, 2026
- राधा अष्टमी पर गौ सेवा और सुंदरकांड की गूंज: बल्केश्वर गौशाला में 56 भोग और प्रसादी वितरण के साथ हुआ भव्य आयोजन - September 19, 2026