लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रयागराज महाकुंभ में गंगा जी में ड्रेजर मशीन लगाने का मक़सद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके ज़रिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, इतिहास गवाह रहा है कि नदियां अपने मार्ग को स्वयं बनाकर चलती हैं। ये प्राकृतिक बहाव नदियों की निरंतरता के लिए, अपने आप बनाया हुआ रास्ता होता है। इस भौगोलिक सत्य को स्वीकार करते हुए, नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है। प्रयागराज महाकुंभ में गंगा जी में ड्रेजर मशीन लगाने का मक़सद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके ज़रिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।
नदियां किस जगह आकर मिलेंगी, ये प्रकृति पर छोड़ देना चाहिए, उसके लिए मनमानी करना और ज़बरदस्ती करके बहाव को बदलना अनुचित भी है और अवांछनीय भी। ऐसा करने से गंगा जी के जल-जीव-जंतु की जैविकी और प्राकृतिक पारिस्थितिक संतुलन पर बुरा असर होगा।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- “परिवार मेरा तेरे हवाले खाटू वाले…”: कमला नगर में श्री श्याम प्रभु मित्र मंडल के 16वें वार्षिक संकीर्तन महोत्सव की धूम; रजनी राजस्थानी और आयुष सोमानी के भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी - November 16, 2026
- आगरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की मंगलकामना - November 16, 2026
- टीटीजेड प्राधिकरण की 69वीं बैठक में बड़ा फैसला, आगरा की 7 और मथुरा की 3 औद्योगिक इकाइयों को मिली स्थापना की मंजूरी - November 16, 2026