Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा की ऐश्वर्या चोपड़ा फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। वे आगरा निवासी संजय चोपड़ा की पुत्री हैं।

बंगलुरु स्थित एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज में हुए एक भव्य समारोह में 209 ऑफिसर्स विभिन शाखाओं में नियुक्त किए गए। ऐश्वर्या ने दयालबाग शिक्षण संस्थान (Dayal bagh Educational Institute) से बीटेक (B.Tech) किया और प्रथम प्रयास में ही भारतीय वायु सेना (Indian Air force) में चयन हो गया। समारोह में शिरकत करने के लिए आगरा से संजय चोपड़ा अपनी पत्नी कुमुद ग्रोवर के साथ पहुंचे।
आपको बता दें कि श्रीमती ग्रोवर, रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। संजय चोपड़ा केन्द्रीय जालमा कुष्ठ रोग संस्थान (जालमा) के निदेशक के वैयक्तिक सचिव हैं। संजय चोपड़ा ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपने जौहर दिखा रही हैं। मेरी बेटी मेरा गर्व है। उसने हमारा मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026