Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. आगरा विकास मंच हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क ओपीडी चला रहा है। इसी क्रम में अगली ओपीडी 16 सितम्बर, 2023 को है। स्थान है- 19/9D, खतैना रोड, खतैना हाइट्स के बराबर, आगरा। समय- प्रातः 10.30 से अपराह्न 11.30 बजे तक। इस बार देश के जाने-माने हार्ट सर्जन डॉ. राहुल चंदोला मरीजों का परीक्षण करेंगे। आवश्यक जांचें निःशुल्क की जाएंगी। यह ओपीडी केवल वयस्कों के लिए है।
यह जानकारी आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. राहुल चंदोला इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट लंग्स डिसीसेज रिसर्च सेंटर ( आई.एच.एल.डी.) पीएसआरआई हॉस्पिटल कैम्पस, नई दिल्ली में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीज अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं।
श्री जैन ने बताया कि आगरा विकास मंच अब तक 2000 हार्ट मरीजों का ऑपरेशन करा चुका है। उन्हें ओपीडी के लिए बार-बार दिल्ली जाना होता था, जो धनाभाव में संभव नहीं हो पाता था। ऐसे मरीज निःशुल्क शिविर का इंतजार करते रहते थे। अब उन्हें कैम्प की जरूरत नहीं है। प्रसिद्ध हार्ट सर्जन स्वयं आगरा आ रहे हैं।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026