एस्कॉर्ट मेट्रो हॉस्पिटल, ओखला में हुआ ऑपरेशन, मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मिली मदद
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा के मनोज कुमार माहौर की 8 वर्षीय बेटी विशाखा को जीवनदान मिला है। विशाखा की सफल ओपन हार्ट सर्जरी आगरा विकास मंच के प्रयासों और डॉक्टर नीरज अवस्थी के नेतृत्व में एस्कॉर्ट मेट्रो हॉस्पिटल, ओखला में कराई गई। इस मुश्किल ऑपरेशन ने विशाखा और उसके परिवार को एक नई उम्मीद दी है।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मनोज माहौर अपनी बेटी के ऑपरेशन के लिए तीन वर्षों से परेशान थे, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण सर्जरी संभव नहीं हो पा रही थी। जब आगरा विकास मंच को यह जानकारी मिली, तो उन्होंने पूरा प्रयास कर विशाखा की सर्जरी को अंजाम तक पहुंचाया।
डॉ. नीरज अवस्थी ने इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसे मंच के सदस्यों ने एक चमत्कार बताया। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी इस प्रयास में आर्थिक सहयोग मिला।
डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. मनीष शर्मा, सुशील जैन और संदेश जैन ने विशाखा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और डॉ. अवस्थी के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।
“हमारा उद्देश्य मानव सेवा है। विशाखा का मुस्कुराता चेहरा ही हमारे प्रयासों का सबसे बड़ा इनाम है,” मंच के संयोजक सुनील जैन ने कहा।
अगर आप मोटापा और उससे जनित समस्याओं जैसे मधुमेह, घुटनों की समस्या, बीपी, थॉयराइड, माइग्रेन, दर्द, सूजन आदि से ग्रसित हैं तो लाइफ स्टाइल व खान-पान बदलकर स्वस्थ हो सकते हैं। अभी कॉल करें- 9412652233, 8279625939
- यूपी में ‘स्लो पॉइजन’ बन रहा है पानी! 22 जिलों में मिले यूरेनियम जैसे घातक तत्व, अलीगढ़ समेत कई शहरों का भूजल का स्तर चिंताजनक: CSIR-IITR की रिपोर्ट - March 26, 2026
- आगरा के पत्रकार लक्ष्मण शर्मा ने पेश की इंसानियत की मिसाल; घर से भटकी 4 साल की मासूम को अपनों से मिलवाया - March 26, 2026
- यूपी में ‘बजट सरेंडर’ का खतरा! 6 दिन शेष और 40% फंड बाकी; इन विभागों की सुस्ती पर नाराज सीएम योगी - March 26, 2026