आगरा:- युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने ऐसा क्यों किया। इसकी सही जानकारी नहीं हो पाई है। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।
ताल का पुरा निवासी 45 वर्षीय विपिन भदौरिया बासौनी बाजार में फोटोग्राफी की दुकान करते थे। परिजनों के मुताबिक विपिन सुबह करीब 11 बजे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। वह अपने साथ लाइसेंसी बंदूक भी ले गए थे। करीब आधे घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि विपिन ने लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मारकर अपनी जान दे दी है। जानकारी होने पर लोग आनन-फानन में परिजन और राहगीर विपिन को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नही पता चल सका आत्महत्या का कारण
45 वर्षीय विपिन भदौरिया ने ऐसा क्यों किया इसकी सही वजह अब तक सामने नहीं आई है। ये चर्चाएं जरूर है कि पारिवारिक परेशानियों की वजह से विपिन ने अपनी जान दे दी है। विपिन की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। विपिन के बच्चे घटना के बाद बेहद परेशान हैं।
पुलिस ने शुरु की मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बंदूक जब्त कर ली है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये भी पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या बात थी। जिसकी वजह से विपिन ने घर-परिवार बच्चों की परवाह किए बगैर अपनी जान दे दी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में पत्रकार पर हमला: खबर छापने से नाराज दबंगों ने जमकर पीटा, पुलिस कमिश्नर तक पहुँचा मामला - March 17, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की धूम: 11 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाएगा एक टीका - March 17, 2026
- 1 अप्रैल से अंडों पर लगेगी ‘एक्सपायरी डेट’ की मुहर, पुराने अंडे बेचने वालों की अब खैर नहीं, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश - March 17, 2026