आगरा। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गांजा उड़ीसा से तस्करी को लाया गया था।
डीसीपी सूरज राय ने बताया कि थाना सिकंदरा पुलिस ने अरसेना गांव से करीब डेढ़ कुंतल गांजा बरामद किया है। ये गांजा तस्करी कर उड़ीसा से आगरा लाया गया था। उन्होंने पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए बताई है। पुलिस ने मौके से दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
डीसीपी राय ने बताया कि तस्कर एक जगह गांजा एकत्रित करते थे। ये लोग बाइक से गांजे की तस्करी करते थे। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार और इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व में सिकंदरा पुलिस द्वारा की गई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, आगरा और आजमगढ़ को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी - October 14, 2026
- सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की सराहनीय पहल: 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे - October 14, 2026
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026