आगरा। ताजनगरी में गुरुवार को शहर की धड़कन कही जाने वाली एम जी रोड पर रात में उस वक़्त बड़ा हादसा हो गया जब एक्टिवा से जा रहे व्यापारी की तेज रफ्तार कार के साथ टक्कर हो गई। हादसा उस वक़्त हुआ जब व्यापारी अपनी सराफ़ा दुकान को बंद कर अपने घर जा रहे थे।
बताते चलें कि थाना हरी पर्वत इलाके के संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब के सामने जब व्यापारी ने अपनी एक्टिवा को मोडा तो हरी पर्वत से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद घायल व्यापारी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
34 वर्षीय सौरभ चोपड़ा लोहा मंडी में निवास करते हैं इनकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। बताते चलें कि सौरव चोपड़ा की बड़ा का बाजार में जो लड़की दुकान है गुरुवार रात्रि वह अपने साथी को भगवान टॉकीज पर छोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026