आगरा के मलपुरा थाने से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाने में महिलाओं ने फांसी लगाने की कोशिश की है। महिलाओं का आरोप है कि 2 जून को सुशील नामक युवक का अपहरण हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। अभी तक पुलिस को डेड बॉडी बरामद नहीं हुई है। भारी आक्रोश में जनता ने थाना रोड पर जाम किया है।
ये है पूरा मामला
आगरा के थाना मालपुरा के नगला हट्टी के भवन निर्माण की ठेकेदारी करने वाले गुलाब सिंह के 24 साल के बेटे सुशील चाहर का दो जून को अपहरण हो गया था। 4 जून को सुशील की मां भूरी देवी ने मलपुरा थाने में राहुल जोशी और उसके दो साथियों के खिलाफ बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने राहुल जोशी और एक महिला को पकड़कर पूछताछ की। राहुल ने सुशील चाहर की हत्या कर शव ठिकाने लगाना स्वीकार किया। मादक पदार्थ और आबकारी अधिनियम समेत कई मुकदमों में जेल जा चुके राहुल जोशी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसे सुशील पर मुखबिरी करने का शक था, जिसके चलते 2 जून को उसे घर पर बुलाकर हत्या कर दी।
आरोपी राहुल जोशी की कार के फुटेज पुलिस को इलाके के अलावा टोल पर भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसने सुशील चाहर की हत्या के बाद आरोपी कार की डिक्की में शव को रखकर चंबल नदी में फेंकने लेकर गए थे। जिससे कि शव चंबल में रहने वाले मगरमच्छों और घड़ियालों का निवाला बन जाए।
आरोपी ने अपने घर से लेकर गली तक करीब एक दर्जन सीसीटीवी लगवा रखे हैं। गली के नुक्कड़ से लेकर घर के चारों ओर से गुजरने वाले हर व्यक्ति पर उसकी नजर रहती है। पुलिस ने छानबीन में पाया कि इलाके के लोगों में आरोपी राहुल जोशी का दबदबा है। इसके वजह से कोई उसके खिलाफ खुलकर नहीं बोलता है। आरोपी ने 2 जून को अपने सीसीटीवी की सभी डीवीआर डिलीट कर दी है। पुलिस डीवीआर का डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने आरोपी के घर और कार की जांच की राहुल की कार की डिक्की से पुलिस को खून मिला है। उसके घर में भी खून के धब्बे मिले फोरेंसिक टीम ने इन साक्ष्यों को घटनास्थल से एकत्रित किया। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि शव की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। एक टीम को मुरैना भेजा गया है।
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026