आगरा, (लवी किशोर):- काफी लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगो का धैर्य गुरुवार सुबह जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने खाली बर्तनों के साथ हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
स्थानीय निवासियों का कहना था कि काफी लंबे समय से वे लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। टैंकरो से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नही की गई है।
ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के पुरानी आबादी निवासी महिलाओं ने मीठे पानी की समस्या को लेकर गुरुवार सुबह 9 बजे आगरा-अलीगढ़ हाईवे जाम कर दिया गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके लोगो को समझाया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।
महिलाओ ने बताया कि पिछले 20 दिनों से क्षेत्र में पानी नही आ रहा। इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि टेडी बगिया, इस्लाम नगर और अन्य जगहों पर दिन में दो बार पानी की सप्लाई हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नही हुई। रोजाना उन्हें 200 रुपयों से लेकर 300 रुपयों तक का पानी टैंकरो से खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। शिकायत करने जाओ तो कहते हैं कि ट्यूबवेल खराब पड़े हैं।
दैनिक कार्यो पर इसका काफी असर पड़ रहा है। घर के लोग मजदूरी करते हैं ऐसे में रोजाना इतनो रुपयों का पानी कहाँ से खरीदें। समय पर सुनवाई करते हुए पानी की किल्लत दूर नही हुई तो आगे भी स्थानीय लोग इसी प्रकार रोड जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026
- आगरा में 15 नवंबर के दलित महासम्मेलन को लेकर सपा ने झोंकी ताकत, वाल्मीकि बस्तियों में बैठकों का दौर तेज - November 11, 2026