पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर से प्रारम्भ हुई सियाराम के विवाह की आमंत्रण यात्रा
राजा जनक ने शिवजी का जलाभिषेक कर प्रारम्भ की यात्रा
आगरा। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों संग आमंत्रण यात्रा निकाल कर आज राजा जनक ने शहरवासियों को सियाराम के विवाह के न्यौता दिया। सर्वप्रथम पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजन कर राजा जनक व रानी सुनयना (प्रमोद वर्मा व मंजु वर्मा) ने महादेव की आरती की। इसके उपरान्त आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ हुआ। जिसमें सबसे आगे थी विध्नविनाशक गणतपित की सवारी। उसके पीछे राजा जनक व रानी सुनयना ने क्षेत्र में भ्रमण कर सभी को सियाराम के विवाह व जनकपुरी महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।
प्रथ्वीनाथ मंदिर में राहुल आचार्य द्वारा पूजन कराने के उपरान्त आमंत्रण यात्रा जनक जी ने परिवारीजनों संग झूमते नाचते हुए धूमधाम से निकाली गई। श्रीहरि के भजनों व बैंड बाजों पर झूमते नाचते मिथिलावासियों को देखकर सियाराम के विवाह का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आमंत्रण यात्रा का स्वागत किया गया। आनन्द विहार में चंद्रशेखर शर्मा, आयोजन समिति के महामंत्री राहुल सागर के निवास ज्ञासपुरा में गणपति की सवारी की आरती उतार कर आमंत्रण यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आमंत्रण यात्रा ने कार्यालय पर आकर विश्राम लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संयोजक गौरव राजावत, हेमन्त भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री निशान्त चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, लिली गोयल, मनोज वर्मा, राहुल खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, विकास भारद्व्ज, यादवेन्द्र शर्मा, दिग्विजय नाथ तिवारी, नवीन गौतम, संजीव चैबे आदि उपस्थित थे।
आज दोपहर में होगा मेहंदी उत्सव
श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के तहत 27 सितम्बर को दोपहर 1 बजे लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में मेहंदी व अन्य रस्मों का आयोजन होगा। 28 सितम्बर को गौरा पूजन के लिए सीता जी का डोला साकेत कालोनी से प्रारम्भ होकर गोविन्द नगर स्थित भूतनाथ मंदिर में पहुंचेगा।
- श्रावस्ती में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना: मायके जाकर टीका लगवाने की जिद पर ससुर ने की 8 माह की गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार - October 28, 2026
- दिवाली से पहले यूपी के श्रमिकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी - October 28, 2026
- मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: रोहटा क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, करीब एक दर्जन छात्र घायल - October 28, 2026