आगरा। इटावा से ससुराल आए एक युवक की थाना जैतपुर क्षेत्र के अमाही गांव में तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने ससुराल में आयोजित मूल शांति कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कुछ ही देर में युवक का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इटावा निवासी मृतक भारत सिंह (45) रात्रि में शराब के नशे में चारपाई से उठकर तालाब किनारे पेशाब करने गया था, तभी पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। सुबह परिजन उसे चारपाई पर न पाकर तलाश में जुटे तो तालाब में उसका अगौछा तैरता मिला। जैतपुर पुलिस को शुक्रवार सुबह 11 बजे सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से दोपहर करीब 2:30 बजे शव बरामद किया गया।
थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने से हुई है। वह रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में मातम छा गया। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से मृतक के ससुराल और मायके पक्ष के परिजनों में कोहराम मच गया है।
- आपका पैसा भी अता-पता लापता है…, चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को राहत नही, 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश - October 7, 2026
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: एक्स पोस्ट पर लिखकर कहा— “एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं मोदी” - October 7, 2026
- मेरठ में सांप से पति को डसवाकर हत्या करने वाली पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप दोषी करार, 16 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - October 7, 2026