आगरा। बाह थाना क्षेत्र के गांव विष्णुपुरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को उसी के साले ने लोहे के पाइप से जमकर पीटा, जिससे युवक का सिर फूट गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की वजह भी हैरान कर देने वाली है।
मामले के अनुसार, युवक चंदन सिंह की पत्नी खुले में नहाती थी, जिसका उसका पति विरोध करता था। युवक ने पत्नी से कई बार विरोध जताया था, लेकिन पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी और खुले में नहाना जारी रखे हुए थी।
पति ने जब ज्यादा विरोध किया तो पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया। पत्नी के भाई ने गांव में अपने जीजा पर लोहे के पाइप से हमला बोल दिया। जीजा की जमकर पिटाई की, जिससे जीजा का सिर फूट गया और वह घायल हो गया।
घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। चंदन सिंह का कहना है कि पत्नी के खुले में नहाने से उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी साले की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026