आगरा। थाना बाह क्षेत्र के जरार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मुनेश की उम्र महज 28 साल थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुनेश जरार कस्बे में होली चौराहा का निवासी था। बीत रात उसने अपने घर में ही फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने रात में मुनेश को फंदे पर लटका देखा तो उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुनेश शादीशुदा था। पति की मौत से उसकी पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह पता नहीं चल पाय़ा है कि मुनेश ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। मुनेश ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टरमार्टम के लिए भेजा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026