
आगरा। मायके में रह रही पत्नी के साथ जाने से इंकार करने से परेशान पति फ्लाईओवर पर चढ़ गया और रेलिंग पर बैठ कर जान देने की कहने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। जानकारी पर युवक के परिजन आ गए। उसे परिवार को सौंप दिया गया।
यह घटना मंगलवार की सुबह थाना ताजगंज के अंतर्गत इनररिंग रोड फ्लाईओवर पर हुई। खबरों के अनुसार, फर्रुखाबाद के रहने वाले 22 वर्षीय दीपक की शादी गुतिला, ताजगंज निवासी युवती से हुई थी। पति-पत्नी में किसी बात पर अनबन हो गई थी। पत्नी मायके में आकर रहने लगी। मंगलवार को दीपक ससुराल आया। पत्नी से साथ चलने की कहने लगा। मगर, उसने इंकार कर दिया।
इससे परेशान दीपक सुबह दस बजे वह पैदल शमसाबाद रोड स्थित इनर रिंग रोड के फ्लाईओवर पर आया। उस पर चढ़ने के बाद रेलिंग पर बैठ गया। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। दीपक जान देने की कहने लगा। इसकी जानकारी पर पीआरवी टीम पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने पीछे जाकर उसे पकड़ लिया। वे उसे एकता चौकी ले गए। पुलिस ने ससुरालियों के साथ उसके परिजन को भी बुलाया। दोनों में बातचीत हुई। पत्नी साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई। इस पर युवक को परिवार को सौंप दिया गया।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026