आगरा: पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को उस समय विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई जब दो महिलाएं एक ही युवक को अपना पति बताने लगीं। दोनों ही एक-दूसरे पर बाहर वाली होने का आरोप लगा रही थीं। इससे काउंसलर और पुलिसकर्मी दुविधा में पड़ गए। दोनों को समझाकर अगली तिथि पर सबूतों के साथ आने को कहा।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, काउंसलर और पुलिस कर्मियों के आगे दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर अपने पति को जाल में फंसाने का आरोप लगा रही थीं। काउंसलिंग के दौरान एक महिला ने वर्ष 2020 में और दूसरी ने वर्ष 2022 में शादी होने की जानकारी दी। बातचीत में पता लगा कि पति ने एक महिला से प्रेम विवाह कर उसे अलग रख रखा था और दो साल बाद परिवार वालों के कहने पर उसकी शादी दूसरी से हो गई।
दोनों को काउंसलर ने अगली तिथि पर शादी के साक्ष्य और परिजनों को लेकर आने के निर्देश दिए हैं। काउंसलर सतीश खिरवार ने मीडिया को बताया कि काउंसिलिंग के दौरान कुल सात दम्पतियों को समझाकर दोबारा साथ रहने को तैयार कर लिया गया। अन्य को अगली तिथि पर बुलाया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026