आगरा: दीपावली पर इस बार लोहे की पाइप के जरिए गंधक-पोटाश खूब चलाया गया, लेकिन इस गंधक- पोटाश को चलाने में हादसा भी हुआ, एक बालक के हाथ के चीथड़े उड़ गए और उसकी अंगुली तक अलग हो गईं।
थाना शमसाबाद के गांव भिक्की में इसे चलाते समय गंधक- पोटाश से भरा पाइप फट गया जिससे बालक के हाथ के चीथड़े उड़ गए। गांव नगला भिक्की में 11 साल का आदित्य पुत्र सुरेश कुशवाह भाई-दूज पर लोहे की पाइप से बनी देशी गन में गंधक-पोटाश भरकर आतिशबाजी कर रहा था।
लेकिन गंधक-पोटाश की मात्रा अधिक हो जाने के कारण चलाते समय लोहे का पाइप फट गया और पाइप फटने से बच्चे के हाथ के चीथड़े उड़ गए, उसकी अंगुली तक जमीन पर गिर गई। परिजन उसे जीवनरेखा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि इस बार गांव में नहीं बल्कि शहर में भी लोगों ने खूब गंधक-पोटाश को चलाया। इसे चलाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी दीपावली पर अपनी रील्स तक बनाईं और सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट की।
- M3M Foundation की 7 साल की यात्रा, 50 लाख लोगों तक पहुँचा सामाजिक प्रभाव - October 17, 2026
- Veeir Chaudary को मिला ‘सेवा शिरोमणि सम्मान’, अभिनय संग सेवा की मिसाल - October 17, 2026
- कोटा में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरी ट्रैवलर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; खाटू श्याम जी दर्शन के लिए जा रहे थे - October 17, 2026